छत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा का फूलों से किया भव्य स्वागत

रायपुर,

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा का फूलों से किया भव्य स्वागत
 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा का फूलों से किया भव्य स्वागत
 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा का फूलों से किया भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जयस्तंभ चौक, रायपुर में भगवान झूलेलाल की जयंती और चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) पर्व पर आयोजित शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। यह शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद जयस्तंभ चौक पहुंची, जहां मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धा और उल्लास के साथ शामिल होकर समूचे सिंधी समाज को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को भगवान झूलेलाल जयंती, चेट्रीचण्ड्र पर्व, हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान झूलेलाल केवल सिंधी समाज के आराध्य नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, साहस और सेवा भाव के प्रतीक हैं। चेट्रीचण्ड्र का यह पर्व नए वर्ष की उम्मीद, विश्वास और विजय की शुरुआत है।

मुख्यमंत्री साय ने भगवान झूलेलाल और मां भवानी से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा किnनवरात्रि के साथ प्रारंभ हो रहे इस शुभ समय में हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि समाज और देश के लिए मिलकर काम करें।”

मुख्यमंत्री ने सिंधी समाज के संघर्षों, परिश्रम और उपलब्धियों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि देश के विभाजन के बाद जब सिंधी समाज को अपना सबकुछ छोड़कर नए सिरे से जीवन शुरू करना पड़ा, तब भी आपने हार नहीं मानी। आपकी कर्मठता, एकजुटता और आत्मबल ने आपको देश के हर कोने में सम्मानजनक स्थान दिलाया है।

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी जी का विशेष रूप से स्मरण करते हुए कहा कि आडवाणी जी जैसे महान नेता सिंधी समाज की प्रेरणा हैं, जिन्होंने उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री जैसे दायित्वों को निभाकर राष्ट्रनिर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया।

उन्होंने आगे कहा कि सिंधी समाज का योगदान व्यापार, संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के हर क्षेत्र में अनुकरणीय है। आपकी एकजुटता और पारिवारिक मूल्य आज भी नई पीढ़ी को रास्ता दिखाते हैं।

इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक किरण देव, पुरंदर मिश्रा, सिंधी काउंसिल के अध्यक्ष ललित जयसिंघ, श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, पार्षद अमर गिदवानी, फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री सहित अनेक गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि और समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : विश्व सिकल सेल दिवस का हुआ आयोजन …

CG : विश्व सिकल सेल दिवस का हुआ आयोजन …

जागरूकता रैली निकालकर दिया सिकल सेल उन्मूलन का संदेश अम्बिकापुर । विश्व सिकल सेल दिवस…

12 minutes ago
CG : Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) असुरक्षित घोषित, खरीद-बिक्री एवं भंडारण बंद करने की अपील …

CG : Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) असुरक्षित घोषित, खरीद-बिक्री एवं भंडारण बंद करने की अपील …

अम्बिकापुर । आम जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि खाद्य पदार्थ Bheem ka Mango…

14 minutes ago
CG : अनधिकृत अनुपस्थिति एवं विभागीय जांच के उपरांत भृत्य की सेवा समाप्त …

CG : अनधिकृत अनुपस्थिति एवं विभागीय जांच के उपरांत भृत्य की सेवा समाप्त …

अम्बिकापुर । जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार झा द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यालय में पदस्थ…

16 minutes ago
CG : शासकीय भूमियों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सख्त …

CG : शासकीय भूमियों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सख्त …

धमधा के ग्राम धरमपुरा में अतिक्रमणकारी के खिलाफ राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई दुर्ग ।…

19 minutes ago
CG : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को होगा भुगतान, पहले जमा करना होगा शपथ पत्र …

CG : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को होगा भुगतान, पहले जमा करना होगा शपथ पत्र …

दुर्ग । छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित अस्पृश्यता…

28 minutes ago
CG : पाटन ब्लॉक की सहकारी समितियों में खाद व बीज का पर्याप्त भण्डारण …

CG : पाटन ब्लॉक की सहकारी समितियों में खाद व बीज का पर्याप्त भण्डारण …

पीएम आवास के 15 अपात्रों पर हुई पारदर्शी कार्रवाई दुर्ग । जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा…

32 minutes ago