CG : मुख्यमंत्री साय ने महिला बॉक्सर सना माचू को दी शुभकामनाएँ…

विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सना, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सर सना माचू को भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयनित होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि सना का चयन न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

बिलासपुर रेल मंडल में सीसीटीसी के पद पर पदस्थ सना माचू अब इंग्लैंड के लिवरपूल में 4 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की बेटियों की बढ़ती प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सना अपने दमदार प्रदर्शन से देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी।

मुख्यमंत्री ने सना को चैंपियनशिप के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…

33 minutes ago
दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय रैली,…

40 minutes ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन, एबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन, एबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार

रायपुर  महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काई एक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन…

60 minutes ago
उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा

उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा

विधानसभा उप निर्वाचन दतिया उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें :…

1 hour ago
CG में बारिश थमते ही खेती पर असर, बोवनी और रोपाई का काम हुआ प्रभावित

CG में बारिश थमते ही खेती पर असर, बोवनी और रोपाई का काम हुआ प्रभावित

राजनांदगांव. जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश थमने के कारण खेती-किसानी की रफ्तार प्रभावित…

2 hours ago