दंतेवाड़ा सुकमा-दंतेवाड़ा जिले के सरहदी इलाके के डब्बा कुन्ना में रविवार देर शाम तक चली मुठभेड़ में 3 हार्डकोर माओवादियों मारे गए हैं। पुलिस ने 2 इनामी नक्लसियों समेत 3 को मार गिराया है। दो नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम रखा गया था। मुठभेड़ में एलओएस कमांडर कुहरामी लक्ष्मण और सोमा माढ्वी मारे गए हैं। सोमा माड़वी कांगरवेली कमेटी का सदस्य 5 लाख का इनामी माओवादी भी मारा गया। लक्ष्मण कोहरामी की भी पुष्टि हुई है। समर्पित माओवादी ने मारे गए नक्सलियों की पहचान की है। इन दोनों पर ही 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए तीन माओवादियों में से एक की पहचान अभी नहीं हुई है, पुलिस इस माओवादी की भी पहचान करने का प्रयास कर रही है। मौके से दो 12 बोर की बंदूक, एक पिस्टल और हैंडग्रेनेड भी बरामद किया गया है। साथ ही रॉकेट लॉन्चर भी जब्त हुआ है। पिट्ठू बैग और वॉकी टॉकी भी बरामद हुआ है। नक्सल साहित्य के साथ कुछ अहम डायरी भी मिली है। इन डायरी को खंगालने के बाद और महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के हांथ लगेगी।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…