CG : मुड़वाही पंचायत सचिव प्रदीप धुर्वे निलंबित

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में लापरवाही का मामला 

रायपुर, कबीरधाम जिले के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने, समय पर आवास पूर्ण न कराने तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर बोड़ला विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मुड़वाही के सचिव प्रदीप धुर्वे को निलंबित कर दिया है।

जिला पंचायत कबीरधाम के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना की प्र्रगति की गहन समीक्षा की। विकासखंड बोड़ला की ग्राम पंचायत शीतलपानी, कुकरापानी, राजाढार, दुर्जनपुर, केसामार्दों लूप, मुड़घुसरी, बेंदा और मुड़वाही सहित कई ग्राम पंचायतों में लंबे समय से आवास निर्माण अधूरा पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों, रोजगार सहायकों एवं तकनीकी सहायकों को कड़ी चेतावनी दी और एक सप्ताह के भीतर सभी आवासों के कार्य प्रारंभ कर तेजी से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। 

कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत कुल 9625 आवास स्वीकृत हैं। इनमें से 3155 आवास पूर्ण हो चुके हैं जबकि 5936 आवास का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। वहीं 2712 आवास का निर्माण अब तक प्रारंभ नहीं हुआ है। इस पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी मैदानी कर्मचारियों को स्वीकृत आवासों का तेजी से निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए।  बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने जानकारी दी कि अब तक 9091 हितग्राहियों को प्रथम किस्त, 6379 हितग्राहियों को दो किस्त, 4084 हितग्राहियों को तीन किस्त तथा 1386 हितग्राहियों को चौथी किस्त की राशि सीधे बैंक खातों में प्रदान की जा चुकी है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…

38 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…

41 minutes ago
राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…

42 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव ।  कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…

57 minutes ago
छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

बीजापुर. सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…

58 minutes ago