छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी है. हाथी के हमले से एक और व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना मरवाही वन मंडल के मरवाही वन रेंज के उषाढ़ बीट की है, जहां बीती रात खेतों में अपनी फसलों की रखवाली कर रहे पति पत्नी पर हाथी ने हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में पति की मौत हो गई. वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है मृतक अशोक खैरवार उम्र 37 वर्ष अपनी फसल की रक्षा के लिए खेतों के खलिहान में थे, जहां फसल को खाने के चक्कर में हाथी ने पति-पत्नी पर हमला कर दिया. हाथी के कुचले जाने के कारण अशोक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक को हाथी कुचलते हुए 30 40 फीट तक ले गया. वहीं दूसरी मृतक की पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया है.
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…