छत्तीसगढ़

CG : मोबाइल की लत ने ली जान, परिजनों की डांट से नाराज छात्र ने लगाई फांसी

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा में मोबाइल की लत के चलते एक नाबालिग ने अपनी जान दे दी. मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेशपुर गांव का है. यहां 9वीं कक्षा के छात्र को परिजनों ने अधिक मोबाइल इस्तेमाल करने पर फटकार लगाई, तो नाराज बेटे ने जंगल जाकर फांसी लगा ली. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, नाबालिक छात्र की पहचान विक्रम सिंह, पिता संग्राम सिंह, निवासी-कसाईडीह के रूप में हुई है. नाबालिग छात्र को अधिकतम समय मोबाइल चलाते देखने पर परिजनों ने उसे डांटा और पढ़ाई करने के लिए कहा. लेकिन बेटे को डांटना परिजनों को महंगा पड़ा, नाराज नाबालिक छात्र ने आवेश में आकर महेशपुर के जंगल में पेड़ की टहनी में रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

kgnews

Recent Posts

CG : पिता-पुत्र की मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला …

CG : पिता-पुत्र की मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। पेंड्रा नगर में आज एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को…

3 minutes ago
CG : महिला डॉक्टर दहेज के लिए प्रताड़ित, ससुराल वालों के लिए FIR दर्ज …

CG : महिला डॉक्टर दहेज के लिए प्रताड़ित, ससुराल वालों के लिए FIR दर्ज …

अंबिकापुर। बिश्रामपुर पुलिस ने महिला डाक्टर की शिकायत पर उनके पति सहित ससुराल पक्ष के…

6 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर डंप किया कचरा अब फैलने लगा, लोग हो रहे परेशान …

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर डंप किया कचरा अब फैलने लगा, लोग हो रहे परेशान …

राजनांदगांव| डोंगरगांव रोड पर लंबे समय से डंप किया जा रहा कचरा अब फैलने लगा…

14 minutes ago
राजनांदगांव : डिवाइडरों के बीच में पौधे रोपने की कोई तैयारी नहीं …

राजनांदगांव : डिवाइडरों के बीच में पौधे रोपने की कोई तैयारी नहीं …

राजनांदगांव | मानसून शुरू होने के बावजूद शहर के कई प्रमुख मार्गों में बने डिवाइडरों…

16 minutes ago
राजनांदगांव : कहीं दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट, कहीं रात में अंधेरा …

राजनांदगांव : कहीं दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट, कहीं रात में अंधेरा …

राजनांदगांव| शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की निगरानी में लापरवाही सामने आ रही है। कई…

19 minutes ago
राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर वाहन खराब होने की वजह से प्रभावित हो रही आवाजाही …

राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर वाहन खराब होने की वजह से प्रभावित हो रही आवाजाही …

राजनांदगांव | शहर के ओवरब्रिज पर आए दिन वाहनों में खराबी आने से यातायात प्रभावित…

21 minutes ago