सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा में मोबाइल की लत के चलते एक नाबालिग ने अपनी जान दे दी. मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेशपुर गांव का है. यहां 9वीं कक्षा के छात्र को परिजनों ने अधिक मोबाइल इस्तेमाल करने पर फटकार लगाई, तो नाराज बेटे ने जंगल जाकर फांसी लगा ली. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, नाबालिक छात्र की पहचान विक्रम सिंह, पिता संग्राम सिंह, निवासी-कसाईडीह के रूप में हुई है. नाबालिग छात्र को अधिकतम समय मोबाइल चलाते देखने पर परिजनों ने उसे डांटा और पढ़ाई करने के लिए कहा. लेकिन बेटे को डांटना परिजनों को महंगा पड़ा, नाराज नाबालिक छात्र ने आवेश में आकर महेशपुर के जंगल में पेड़ की टहनी में रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे…
रायपुर। CM विष्णुदेव साय द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग के कल्याण के लिए प्रभावी और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है. प्रश्नकाल में विभिन्न…
राजनांदगांव l जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार रात…
राजनांदगांव l जिले में बारिश पर ब्रेक लग गया है। बीते 7 दिनों में सिर्फ…
राजनांदगांव l कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए…