CG : मोबाइल पेट्रोलिंग टीम की वजह से बारिश में भी लगातार ट्रेनो का हो रहा संचालन

बिलासपुर। मानसून के दौरान भी ट्रेनों का सफर सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के जारी रहे, इसके लिए रेलवे ने कई इंतज़ाम किए हैं। रेलवे प्रशासन ने बताया कि बरसात में ट्रैक पर पानी न रुके, इसके लिए सभी सेक्शनों में साइड ड्रेन और कैच वाटर ड्रेन की साफ-सफाई कराई जा रही है। इससे बारिश का पानी जल्दी निकल जाए और ट्रैक पर असर न पड़े।

इसके साथ ही पूरे मंडल में पहले से असुरक्षित माने गए 15 जगहों पर स्टेशनरी पेट्रोलिंग और 29 जगहों पर मोबाइल पेट्रोलिंग टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है। अगर कहीं भी आपात स्थिति बने, तो तुरंत ठीक करने के लिए रेल वैगन पर जरूरी सामान और मटेरियल रिजर्व रखा गया है। 18 रेलवे अंडरपास पर पानी भराव की लगातार निगरानी के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं। साथ ही, जल निकासी के लिए पंपिंग सेट और दूसरी ज़रूरी मशीनें भी तैयार रखी गई हैं, ताकि तुरंत पानी निकाला जा सके।

तूफान या तेज़ बारिश में पेड़ गिरने से ट्रैक को नुकसान न हो, इसके लिए पेड़ों की छंटाई और सफाई कराई गई है। जिन जगहों पर ट्रैक सर्किट हैं, वहां भी विशेष नालियों का इंतजाम किया गया है और कर्मचारियों को सावधानी से काम करने की हिदायत दी गई है। रेलवे ने मानसून से पहले समपार फाटकों, पुलों, पटरियों, सिग्नल सिस्टम और अन्य ज़रूरी उपकरणों का भी निरीक्षण और रख-रखाव किया है, जिससे बारिश के दौरान भी ट्रेनें सुचारू रूप से चल सकें। रेल प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उनकी पहली प्राथमिकता है, और वे मानसून जैसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में भी रेल सेवाओं को समय पर, सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

4 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

4 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

4 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

5 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

5 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

5 hours ago