दुर्ग। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर वाहन चालकों को वाहन चालन के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने हेतु जागरूक करने दिये गये। जिस निर्देश के परिपालन में सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)* के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाये जा रहे फॉलो गुड हेबिटस अभियान के तहत 21 डे चैलेंज की जानकारी जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से दी गई। आज दिनांक को उक्त अभियान के तहत सतीष ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग रविशंकर स्टेडियम दुर्ग, जयंती स्टेडियम भिलाई, नेहरू नगर पार्क, नाना नानी पार्क दुर्ग में आये कुल-550 बुजुर्ग एवं बच्चो को यातायात पुलिस की मूहिम से अवगत कराते हुए बताया गया कि यदि आप 21 दिन तक लगातार दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट लगाने से और चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट लगाते हो तो 22वें दिन से वे आपके अच्छी आदत में सुमार हो जायेगा इसके पश्चात आप बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाते है तो आपको स्वयं असुरक्षित एवं असुविधाजनक महसूस होता है और आपके अंदर एक अच्छी आदत सुमार हो जाती है कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा शराब पीकर वाहन न चलाने एवं मोबाईल से बात करते हुए वाहन न चलाने हेतु अपील की गई क्यांकि ये दोनो सडक दुर्घटना कारणों के मुख्य कारण है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…
रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…
कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…
जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…
रायपुर छत्तीसगढ़ में पिछले दस दिनों से अटका हुआ मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो…