CG : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मिला नया आयाम, ग्रामीण अंचलों में जगी आशा

रायपुर,

युक्तियुक्तकरण

छत्तीसगढ़ शासन की युक्तियुक्तकरण योजना ने शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती प्रदान की है। इसका लाभ अब सीधे ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों तक पहुँच रहा है। सक्ती जिले के ग्राम जगदल्ली स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इसका एक जीवंत उदाहरण है।

यह विद्यालय लंबे समय तक एकल शिक्षकीय रहा, जहाँ मात्र एक शिक्षक के भरोसे 30 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई संचालित हो रही थी। शिक्षक की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और उन्हें संपूर्ण व संतुलित शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई आती थी। लेकिन युक्तियुक्तकरण योजना लागू होने के बाद विद्यालय में शिक्षिका सुषमा कंवर की नई पदस्थापना की गई है।

नई शिक्षिका के जुड़ने से विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। बच्चों की पढ़ाई में निरंतर प्रगति देखी जा रही है और शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रधानपाठक ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से विद्यालय में शिक्षकों की कमी थी, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही थी। अब अतिरिक्त शिक्षिका की नियुक्ति से शिक्षण संतुलित हुआ है और बच्चों की पढ़ाई में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगा है।

गांव के लोगों का मानना है कि युक्तियुक्तकरण से शिक्षा के प्रति नई आश जागी है। यह उदाहरण स्पष्ट करता है कि जब शासन की योजनाएँ धरातल तक पहुँचती हैं तो ग्रामीण अंचलों में भी सकारात्मक बदलाव की नई रोशनी फैलती है।

kgnews

Recent Posts

CG : जिला स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता संपन्न

CG : जिला स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता संपन्न

अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के 29 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,…

4 minutes ago
CG : नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने संभाला कार्यभार

CG : नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने संभाला कार्यभार

रविवार शासकीय अवकाश के दिन जनसेवा की भावना के साथ किया पदभार ग्रहण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले…

7 minutes ago
RPSC परीक्षा के लिए कोटा मंडल चलाएगा चार स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें

RPSC परीक्षा के लिए कोटा मंडल चलाएगा चार स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें

जबलपुर  राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2026 दिनांक…

52 minutes ago
MP में एथनॉल के नाम पर 242 क्विंटल चावल हेराफेरी, 8 राइस मिलर जांच के घेरे में

MP में एथनॉल के नाम पर 242 क्विंटल चावल हेराफेरी, 8 राइस मिलर जांच के घेरे में

बालाघाट. मध्य प्रदेश के बालाघाट व सिवनी जिलों में एथनॉल उत्पादन के नाम पर फोर्टिफाइड…

57 minutes ago
रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक पुलिस की 10 नई हाई-स्पीड बाइक्स

रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक पुलिस की 10 नई हाई-स्पीड बाइक्स

रायपुर. राजधानी रायपुर में ट्रैफिक समस्या पर प्रभावी रूप से एक्शन लेने के लिए पुलिस…

1 hour ago
CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में राजस्व एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को दिया गया…

2 hours ago