क्राइम

CG : युवक की हत्या, बुजुर्ग से पूछताछ जारी

बालोद। जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है. एक युवक की बेरहमी से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, डौंडी थाना क्षेत्र के अवारी गांव के केवट पारा में खून से लथपथ एक युवक की लाश मिली. ग्रामीणों ने जैसे ही युवक की लाश को देखा फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. शव को देखकर आशंका जताई जा रही है की युवक की हत्या भारी वस्तु से सिर कुचल कर की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक भावसिंग गायकवाड़ पिता अक्तु राम 35 डौंडी थाना क्षेत्र के लिम्हाटोला गांव का रहने वाला था. मृतक का शव अवारी गांव के केवट पारा के निवासी फूल सिंग (बुजुर्ग) के घर के सामने मिला है. इस हत्या के मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और बुजुर्ग से पूछताछ भी कर रही है.
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

6 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

7 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

7 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

7 hours ago