गरियाबंद: जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गोबरा जंगल में एक युवक और युवती का कंकाल पेड़ से लटका और नीचे पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं मामले की जांच में फोरेंसिक टीम भी लगी हुई है. यह मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, 40 दिन पहले मैनपुर थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय भूमिका और तुहामेटा के 20 वर्षीय लक्षमन मरकाम के लापता होने की सूचना पर मैनपुर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर पता तलाश कर रही थी. वहीं रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि गोबरा जंगल में कुछ संदिग्ध शव मिले हैं. मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम को भेजा गया, जहां पेड़ पर लटके हुए और नीचे पड़े कंकाल के अवशेष बरामद हुए. शवों की पहचान घटनास्थल पर पड़े बैग में मिले आधार कार्ड से की गई. प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…