CG : युवा उत्सव 1 दिसम्बर से 5 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा…

कवर्धा । खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी “युवा उत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। शासन द्वारा राज्य स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके अंतर्गत संभावित रूप से राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 22 से 24 दिसम्बर 2025 तक किया जाएगा। कबीरधाम जिले में 05 दिसंबर को नगर पालिका शारदा संगीत महाविद्यालय, कवर्धा में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व जिले में विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

जिले के चारों विकासखण्डों को शामिल करते हुए विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव 1 दिसम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। पंडरिया विकासखण्ड में 01 दिसम्बर 2025 को सांस्कृतिक मंगल भवन, लोरमी रोड पंडरिया में, बोड़ला विकासखण्ड में 02 दिसम्बर 2025 को बांधाटोला मंगल भवन बोड़ला में, सहसपुर लोहारा विकासखण्ड में 03 दिसम्बर 2025 को बाजार चौक, बाजार चारभांठा में तथा कवर्धा विकासखण्ड में 04 दिसम्बर 2025 को नगर पालिका शारदा संगीत महाविद्यालय, कवर्धा में आयोजन किया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिले के विजेता प्रतिभागियों के बीच जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 05 दिसम्बर 2025 को नगर पालिका शारदा संगीत महाविद्यालय, कवर्धा, जिला कबीरधाम में किया जाएगा। इस युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे, जबकि संगतकारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

प्रतियोगिता के अंतर्गत लोक नृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोक गीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार, एकांकी, पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉकबैंड जैसी कुल 14 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनके लिए विधा अनुसार प्रतिभागियों की संख्या निर्धारित की गई है। विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इस युवा उत्सव का संचालन कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों एवं कलाकारों को सूचित किया जाता है कि उन्हें अपने स्वयं के वाद्य यंत्र, परिधान एवं साज-सज्जा की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

kgnews

Recent Posts

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…

51 minutes ago
जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

1 hour ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

1 hour ago
CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

2 hours ago
बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…

2 hours ago
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…

2 hours ago