रायपुर । राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। रविवार देर रात जोरा स्थित यूको बैंक में चोरी का प्रयास किया गया। चोर बैंक के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और लॉकर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद वे बैंक का सामान अस्त-व्यस्त कर मौके से फरार हो गए। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
सोमवार सुबह जब बैंक का शटर खोला गया तो कर्मचारियों ने देखा कि अंदर का सामान बिखरा पड़ा है, खिड़की टूटी हुई है और लॉकर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक चोरों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।
भोपाल एमपीवासियों के लिए इस वक्त एक अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, जून…
जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अंतरधार्मिक दंपती को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा देने से…
भोपाल एमपी की धरती पर पैदा होने वाले हर बेटा-बेटी पर 55323 रुपए का कर्ज…
अब तक कुल 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित सीमांत एवं…
भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत शराब दुकानों और अवैध गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए चयनित रायगढ़ जिले के…