छत्तीसगढ़

CG : राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु प्राक्चयन परीक्षा की मेरिट सूची जारी

27 एवं 28 जनवरी को नवा रायपुर अटल नगर में होगा दस्तावेज सत्यापन

अंबिकापुर , आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 के भाग (।) अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थी जो नई दिल्ली स्थित विभाग द्वारा सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओ से वर्ष 2025-26 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने हेतु इच्छुक है, उनसे ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया।

जिसकी प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित कर मेरिट सूची विभागीय वेबसाईट में अपलोड की गई है। मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किये जाने वर्गवार अभ्यर्थियों की सूची एवं कार्यक्रम विवरण विभागीय वेबसाईट https://www.tribal.cg.gov.in/ पर अवलोकन किया जा सकता है। 


    उन्होंने बताया कि दस्तावेज सत्यापन हेतु तिथि निर्धारित की गई है। जिसमें 27 जनवरी 2026 को समय 11:00 बजे से 04:00 बजे तक अनुसूचित जनजाति, 28 जनवरी 2026 समय 11:00 बजे से 04:00 बजे तक अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु निर्धारित है। दस्तावेज सत्यापन नवा रायपुर अटल नगर में इन्द्रावती भवन के तृतीय तल में मीटिंग हॉल क्र-04 में होगा।

सत्यापन हेतु आवश्यक अभिलेख-
आवश्यक दस्तावेजों में प्राक्चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र, कक्षा 10वीं की अंकसूची, स्नातक की अंकसूची, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण-पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों हेतु आय प्रमाण पत्र एवं नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित स्वघोषणा प्रमाण पत्र।

 
    उन्होंने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित अभ्यर्थी योजना नियम अनुसार आवश्यक मूल अभिलेख सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि, समय पर वांछित अभिलेखों का विशेष ध्यान रखा जाए। अनुपस्थित अभ्यर्थी एवं अपूर्ण अभिलेखों पर विचार नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि एवं समय उपरांत दस्तावेज सत्यापन नहीं किया जाएगा और न ही कोई अभ्यावेदन मान्य किया जाएगा। 

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

भोपाल प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 135वें संस्करण का रविवार को…

32 minutes ago
लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर…

47 minutes ago
जबलपुर में मृत महिला को जिंदा दिखाकर 76 लाख की जमीन की ठगी, दो आरोपियों पर ₹4-4 हजार का इनाम

जबलपुर में मृत महिला को जिंदा दिखाकर 76 लाख की जमीन की ठगी, दो आरोपियों पर ₹4-4 हजार का इनाम

जबलपुर. मृत महिला को कागजों में जीवित दर्शाकर उसकी जमीन का फर्जी सौदा करने और…

52 minutes ago
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुकरू पर्यटन का बनेगा प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ यादव

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुकरू पर्यटन का बनेगा प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू को प्रदेश के…

57 minutes ago
रायपुर में संपत्तिकर छूट का बड़ा असर, 27 दिनों में जमा हुए 22 करोड़ रुपये टैक्स

रायपुर में संपत्तिकर छूट का बड़ा असर, 27 दिनों में जमा हुए 22 करोड़ रुपये टैक्स

रायपुर. जून माह में संपत्तिकर का भुगतान करने वालों को नगर निगम 6.25 फीसदी छूट…

1 hour ago
19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

ग्वालियर. 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला। जब…

2 hours ago