CG : राज्यपाल डेका का खैरागढ़ प्रवास…

ग्राम चंदैनी में स्व-सहायता समूहों एवं हितग्राहियों से की भेंट

रायपुर,

राज्यपाल रमेन डेका अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान आज विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम चंदैनी पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक ढंग से उनका आत्मीय स्वागत किया।

स्व-सहायता समूहों की सराहना

राज्यपाल ने सबसे पहले विभिन्न विभागों एवं महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद, खाद्य सामग्री, परिधान और ग्रामीण उद्यमिता के मॉडल देखे और उनकी प्रशंसा की। राज्यपाल ने समूहों की महिलाओं से आत्मीय संवाद किया और उनकी आजीविका गतिविधियों, आय-वृद्धि तथा स्वावलंबन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को कचरा संग्रहण हेतु गार्बेज रिक्शा प्रदान किए गए। राज्यपाल ने कहा कि “स्व-सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और शासन द्वारा इन समूहों को सतत सहयोग प्रदान किया जा रहा है।”

राज्यपाल ने महिला समूहों को स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने की सलाह देते हुए कहा कि लोग जंक फूड का उपयोग कम करें और पारंपरिक व्यंजन अपनाएं। कार्यक्रम में ई-रिक्शा प्राप्त करने वाली दीदियों व ड्रोन चलाने वाली बहनों को भी राजभवन में सम्मानित करने की बात कही।

राज्यपाल ने विभिन्न केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं के हितग्राहियों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी, प्रधानमंत्री व्यय वंदन योजना, स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों तथा अग्निवीर योजना में चयनित युवाओं ने राज्यपाल से अपने अनुभव साझा किए।

राज्यपाल ने कहा कि शासन की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर नियमित शिविर एवं निरीक्षण आयोजित किए जाएं ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया। राज्यपाल ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जलवायु अनुकूल है, यही कारण है कि शहरों से लोग गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। 

उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि “मां के नाम एक पेड़” अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर गांव को हराभरा बनाने में योगदान दें।

इस अवसर पर राज्यपाल की उप सचिव निधि साहू, कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम रेंगाडबरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर …

CG : ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम रेंगाडबरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर …

बालोद । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम…

4 minutes ago
CG : स्वच्छ भारत मिशन : स्वच्छ गाँव, स्वच्छ जलवायु पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन …

CG : स्वच्छ भारत मिशन : स्वच्छ गाँव, स्वच्छ जलवायु पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन …

बालोद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-सममुदाय को जागरूक…

10 minutes ago
राजनांदगांव : दिव्यांगजन अपनी क्षमताओं का उपयोग कर बनें सशक्त एवं आत्मनिर्भर : डॉ. रमन सिंह…

राजनांदगांव : दिव्यांगजन अपनी क्षमताओं का उपयोग कर बनें सशक्त एवं आत्मनिर्भर : डॉ. रमन सिंह…

विधानसभा अध्यक्ष ने दिव्यांजन सहायक उपकरण वितरण समारोह में शिरकत की राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष…

16 minutes ago
राजनांदगांव : ईट एवं रेत का अवैध परिवहन करने पर 1 माजदा एवं 3 ट्रैक्टर जप्त…

राजनांदगांव : ईट एवं रेत का अवैध परिवहन करने पर 1 माजदा एवं 3 ट्रैक्टर जप्त…

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…

22 minutes ago
CG : माया वर्मा को पीएचडी …

CG : माया वर्मा को पीएचडी …

रायपुर । तांभवी कॉलेज धूसेरा की असिस्टेंट प्रोफेसर माया वर्मा को शिक्षा पर उच्चतर माध्यमिक…

30 minutes ago
CG : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे कोण्डापल्ली, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं …

CG : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे कोण्डापल्ली, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं …

बीजापुर । प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को बीजापुर जिले…

38 minutes ago