CG : राज्यपाल डेका से यूनीसेफ के इमेजिन वेंचर के प्रथम भारतीय पुरस्कार विजेता ने की सौजन्य भेंट

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में यूनीसेफ के इमेजिन वेंचर के प्रथम भारतीय पुरस्कार विजेता एवं एलियन इनोवेशन्स हैदराबाद के संस्थापक रवि किरण ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए विकसित नवीनतम सहायक उपकरण का प्रदर्शन किया और इसकी विशेषताओं की जानकारी दी। 

          रवि किरण ने बताया कि यह उपकरण दृष्टिबाधित लोगों को दैनिक जीवन में अधिक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनने में सहायता करेगा। भेंट के दौरान उन्होंने राज्य में  दृष्टिबाधितजनों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी लॉन्च कार्यक्रम के लिए राज्यपाल को आमंत्रित भी किया।

         राज्यपाल ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर एलियन इनोवेशन्स की प्रमुख हर्षिता भी उपस्थित थी।

kgnews

Recent Posts

CG : थाना प्रभारी ने शराब जब्ती के बाद कोचिया के साथ कर लिया सेटिंग, सस्पेंड …

CG : थाना प्रभारी ने शराब जब्ती के बाद कोचिया के साथ कर लिया सेटिंग, सस्पेंड …

रायपुर/अभनपुर। अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम रहने और संदिग्ध आचरण प्रदर्शित…

4 minutes ago
CG : खाद्य तेल स्टॉक वाली दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान …

CG : खाद्य तेल स्टॉक वाली दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान …

बिलासपुर। नगर के व्यापार विहार स्थित खाद्य तेल थोक दुकान में सुबह-सुबह भीषण आग लग…

9 minutes ago
CG : प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान …

CG : प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान …

बलौदाबाजार। खरीफ वर्ष 2026-27 हेतु खेती के लिये जिले के सहकारी समितियो में खाद एवं…

14 minutes ago
CG : लक्ष्मी साहू को नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी …

CG : लक्ष्मी साहू को नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी …

रायपुर। राज्य सरकार ने लक्ष्मी साहू (रामटेके) को छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल का रजिस्ट्रार नियुक्त…

35 minutes ago
CG : बिना देखें वंदे मातरम नहीं गा पाएंगे छग के मंत्री : भूपेश बघेल …

CG : बिना देखें वंदे मातरम नहीं गा पाएंगे छग के मंत्री : भूपेश बघेल …

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई…

39 minutes ago
CG : महिला विधायक रेत उत्खनन रोकने आधी रात पहुंच गई खदान …

CG : महिला विधायक रेत उत्खनन रोकने आधी रात पहुंच गई खदान …

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध रेत उत्खनन को लेकर कांग्रेस…

44 minutes ago