CG : राज्योत्सव में आदिम जाति कल्याण विभाग के स्टॉल में उमड़ रहा लोगों का हुजूम

25 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित थीम पर बने स्टॉल लोगों को कर रहा आकर्षित

शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय और गिरौधपुरी धाम में स्थापित जैतखाम की मिल रही विशेषताओं की जानकारी

रायपुर,

25 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित थीम पर बने स्टॉल लोगों को कर रहा आकर्षित

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर नवा रायपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेला ग्राउंड में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा लगाए स्टॉल में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। विभिन्न योजनाओं पर बनाए गए थीम लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्योत्सव 2025 को रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। इस बार राज्योत्सव का आयोजन 01 नवम्बर से 05 नवम्बर तक पांच दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से 01 नवंबर को रजत जयंती राज्योत्सव का शुभारंभ हुआ। 

राज्योत्सव में लगाए विभागीय स्टॉल में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के हितार्थ चलाई जा रही विभागीय योजनाओं पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। इसीलिए स्टॉल लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है। इसमें शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय की झलक, पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आदि कर्मयोगी अभियान, छत्तीसगढ़ की जनजातीय जीवनशैली का प्रदर्शन, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतर्गत उपलब्धियां, राज्य गठन से लेकर अब तक विभाग की 25 वर्षाे की उपलब्धियों पर फोकस किया गया है। इसके साथ ही आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रकाशित विभिन्न पुस्तकों को अवलोकन एवं विक्रय हेतु स्टॉल में रखा गया है, जो लोगों को आकर्षित कर रही है। मेले में बड़ी संख्या में पुस्तकों का विक्रय भी हुआ है। स्टाल में गिरौदपुरी धाम से संबंधित जैतखम एवं स्थल की विशेषता भी बताई गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड की प्रदर्शनी एवं सेल्फी जोन भी विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। 

kgnews

Recent Posts

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

15 minutes ago
CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…

28 minutes ago
CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5…

34 minutes ago
छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) जल्द अपने आईपीओ (Initial Public Offering) लाने की तैयारी…

39 minutes ago
CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प…

45 minutes ago
सुकमा में प्रार्थना सभा बनी रणभूमि, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई ग्रामीण घायल

सुकमा में प्रार्थना सभा बनी रणभूमि, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई ग्रामीण घायल

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पालेम के…

49 minutes ago