CG : राज्य वीरता पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित, 20 दिसंबर अंतिम तिथि

रायपुर, संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में बच्चों द्वारा किसी विशेष घटना में प्रदर्शित अदम्य साहस एवं अनुकरणीय बुद्धिमत्ता के सम्मान के लिए राज्य वीरता पुरस्कार 2025 प्रदान किए जाने का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस पुरस्कार के अंतर्गत कुल 05 बालक, बालिकाओं को रुपए 25,000 की प्रोत्साहन राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

    महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कबीरधाम ने इस पुरस्कार के लिए पात्र बच्चों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक बालक, बालिकाएँ अथवा उनके अभिभावक पूर्ण रूपेण भरे हुए आवेदन पत्र एवं आवश्यक सभी दस्तावेजों सहित अपना आवेदन 20 दिसंबर 2025 को सायं 05: 30 बजे तक जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, कबीरधाम में प्रस्तुत कर सकते हैं।

    आवेदन सीलबंद लिफाफे में जमा किया जाना अनिवार्य है तथा लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से “राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2025” अंकित होना चाहिए। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन का निर्धारित प्रारूप कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम के सूचना पटल पर तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

6 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

6 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

6 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

7 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

7 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

7 hours ago