छत्तीसगढ़

CG : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को

कोरबा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 रविवार 11 फरवरी को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 तक तथा अपरान्ह 03ः00 से शाम 05ः00 तक दो पालियों में होगी। इस परीक्षा में जिले में 7086 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनके लिए 20 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय ई.व्ही.पी.जी. महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा में मार्गदर्शन केंद्र बनाया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07759-221458 है। परीक्षार्थी इस नंबर पर डायल करके आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा स्थलों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक उड़नदस्ता दल में तीन-तीन अधिकारी शामिल किए गए हैं। दल क्रमांक 01 में कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कोरबा   जी. आर. जांगड़े, रामपुर थाना के प्रधान आरक्षक 99 आकाश शर्मा तथा रामपुर थाना आरक्षक 666 अर्जुन सिंह होंगे। दल क्रमांक 02 में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोरबा अनिल कुमार बच्चन, मानिकपुर चौकी के प्रधान आरक्षक 877  अवधेश यादव व आरक्षक 747 मानिकपुर चौकी प्रदीप राठौर होंगे। दल क्रमांक 03 में सहायक अभियंता पीएमजीएसवाय कोरबा  प्रदीप कुमार साहू प्रधान आरक्षक 259 थाना कोतवाली गोपाल साहू व आरक्षक 529 थाना कोतवाली रामधन पटेल होंगे। दल क्रमांक 04 में सहायक श्रमायुक्त राजेश आदिले, प्रधान आरक्षक 421 थाना उरगा सचिन नवनीत व आरक्षक 520 थाना उरगा सनोज सिंह शामिल होंगे। दल क्रमांक 05 में कार्यपालन अभियंता हसदेव बॅराज  पी. के. वासनिक, प्रधान आरक्षक 357 थाना दर्री  सत्यनारायण यादव व आरक्षक 245 थाना दर्री कृष्ण कुमार तिवारी होंगे। दल क्रमांक 06 में सहायक अभियंता क्रेडा दीपक साहू, प्रधान आरक्षक 301 चौकी रजगामार केरोबिन बड़ा व आरक्षक 36 थाना बाल्को राजेन्द्र यादव होंगे। दल क्रमांक 07 में कार्यपालन अभियंता छ0ग0 हाउसिंग बोर्ड आर. के. दन्देलिया, प्रधान आरक्षक 334 रक्षित केंद्र कोरबा संदीप पाण्डेय व आरक्षक 380 रक्षित केंद्र कोरबा मनीष खुंटे शामिल रहेंगे।

रिजर्व दल में क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मण्डल कोरबा शैलेष पिस्दा, सहायक खाद्य अधिकारी आशीष चतुर्वेदी व सहायक संचालक रेशम बलभद्र भंडारी को शामिल किया गया है। उड़नदस्ता दल कोरबा शहर में बनाये गये 20 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लेंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : पशु चिकित्सा शिविर : पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक…

CG : पशु चिकित्सा शिविर : पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक…

कोंडागांव । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व दूरस्थ…

7 minutes ago
CG : सड़क परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की खोज व पुनर्वास हेतु किया गया निरीक्षण…

CG : सड़क परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की खोज व पुनर्वास हेतु किया गया निरीक्षण…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन…

10 minutes ago
CG : मकर बंधा में जागरूकता शिविर आयोजित, बाल विवाह रोकथाम व महिला सुरक्षा पर दी गई जानकारी…

CG : मकर बंधा में जागरूकता शिविर आयोजित, बाल विवाह रोकथाम व महिला सुरक्षा पर दी गई जानकारी…

सूरजपुर । रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मकर बंधा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया…

15 minutes ago
CG : चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे मिला अज्ञात भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी …

CG : चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे मिला अज्ञात भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी …

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे एक…

20 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में धूल भरी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी …

CG : छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में धूल भरी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी …

रायपुर/दिल्ली। देश में एक तरफ कई राज्यों में बारिश के संकेत हैं, तो दूसरी ओर…

29 minutes ago
राजनांदगांव : सरकार के 12 साल पूरे होने पर मुक्तिधाम की सफाई की…

राजनांदगांव : सरकार के 12 साल पूरे होने पर मुक्तिधाम की सफाई की…

डोंगरगांव| केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डोंगरगांव ने प्रगति…

45 minutes ago