छत्तीसगढ़

CG : छत्तीसगढी फिल्म गांव के जीरो शहर म हीरो होगी 9 को रिलीज

भिलाई एम आर फिल्म्स के बेनर तले एवं विक्रम राजपूत द्वारा निर्मित व छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध निर्देशक उत्तम तिवारी के निर्देशन में बनी मनोज राजपूत, बॉलीवुड अभिनेता भगवान तिवारी, इशिका यादव, नेहा शुक्ला, इशानी घोष स्टारर फिल्म गांव के जीरो शहर मा  हिरो आगामी शुक्रवार 9 फरवरी को भिलाई के चन्द्रा, सूर्यामाल के पीव्हीआर मल्टीप्लेक्स, भिलाई तीन के मुक्ता एवं दुर्ग के अप्सरा, के शेरा शेरा और रायपुर के श्याम टॉकीज, एफएनएक्स भनपूरी, आईनोक्स 36 माल, आईनोक्स अंबूजा माल, पीवीआर  मैगनेटो, मिराज सिनेमा नया रायपुर, सहित पूरे छग में 34 सिनेमा घरो में एक साथ प्रदर्शित होने जा रही है। उक्त जानकारी मनोज ले आउटस के संचालक एवं एम आर फिल्म्स के कोऑर्डिनेटर मनोज राजपूत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। फिल्म के हिरो मनोज राजपूत ने आगे बताया कि इस फिल्म में छत्तीसगढी, भोजपूरी व तेलगू फिल्मों के एक्टर प्रदीप शर्मा, हास्य के धमाका संजय महानंद, छत्तीसगढी फिल्मो के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र चौबे, अर्जुन परमार, पुष्पेन्द्र सिंह, उपासना वैष्णव, सलीम अंसारी, पप्पू चन्द्राकर, जयराम भगवानी, संजीव मुखर्जी सहित छॉलीवुड के कई बडे नामचीन अभिनेताओं ने काम किया है और इन सभी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के छग में लाखों लोग प्रशंसक है।  इस फिल्म का भी संगीत छॉलीवुड के इकलौते बेस्ट संगीतकार सुनील सोनी ने किया है, जबकि कथा,पटकथा, व कुछ गीत उत्तम तिवारी ने लिखा है। इस फिल्म के सहायक निर्देशक अर्जुन परमार है। उन्होंने आगे बताया कि यह फिल्म युवाओं को प्रेरणा देने वाली फिल्म है जो दुर्ग के धमधा विकासखंड के खजरी गांव के निवासी मनोज राजपूत के जीवन के संघर्ष की कहानी है जो एक गरीब परिवार से शहर आकर छोटा मोटा काम करते हुए किस प्रकार पहले एक बिल्डर्स के साथ ही बडे बिजनेस मैन बनते है और उसके बाद वे छॉलीवुड के हिरों बनते है। श्री राजपूत ने आगे कहा अब मैने छॉलीवुड में कदम रखा है मैं छॉलीवुड को नई उंचाईयों तक काम के जरिये लेकर जाना चाहता हूं। उन्होंने आगे बताया कि मैं गांव गांव जा रहा हूं, और बच्चों व युवाओं को प्रोत्साहित करने का काम कर रहा हूं कि आप अपने आपको गांव में रहकर जीरो मत समझो आप वास्तव में हिरो हो और आप सब कुछकर सकते है, अब आपका कंफिडेंस होना चाहिए और आपका एक विजन होना चाहिए। जब कोई काम करता है तो उनके बारे में कई लोग पॉजेटिव बताते है और कई लोग निगेटिव बात करते है तो मैं किसी की परवाह नही करता जो मेरी तारीफ करते है तो मैं ज्यादा खुश नही होता बल्कि जो मेरी कमी निकालता है और बताता है तो उस समय मेरी उर्जा बाहर आ जाती है और मैं अपनी कमी को दूर करता हूं, मैं हमेशा चर्चाओं में रहता हूं, लोग मेरे बारे में कौन क्या कहता है उसकी परवाह नही करता हूं और मैं ये सोचता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं और कैसे आगे बढ सकता हूं। एक प्रशन का उत्तर देते हुए कहा कि जहां मुझे सबसे अधिक आनंद एक्षन का सीन करने में आया वहीं मुझे इस फिल्म में डांस करना सबसे कठिन लगा लेकिन फिर भी मैं प्रतिदिन  तीन तीन, चार चार घंटा प्रेक्टिस करता था तब जाकर मैं फिल्म के गोनों का सफलतापूर्वक शूटिंग कर पाया। एक और सवाल की छॉलीवुड के बाद क्या राजनीति में भी कदम रखेंगे का जवाब देते हुए श्री राजपूत ने कहा कि केवल राजनीति में जाकर ही समाजसेवा नही किया जा सकता है, बिना राजनीति के भी लोगों की सेवा और लोकहित में काम किया जा सकता है, बस आपकी सोच सेवाभावी हो।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

10 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

10 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

10 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

10 hours ago