जांजगीर-चांपा। जिले के नैला फाटक से 100 मीटर की दूरी पर धड़ से सिर अलग एक युवक का शव सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक की पटरी पर मिला है। जानकारी के अनुसार युवक ने आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद सामने आया है। वह रात से ही घर वापस नहीं आया था। फिलहाल जीआरपी पुलिस जांच में जुटी हुई हैं। यह घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है।

मृतक युवक की पहचान सुरेंद्र किरण (26 साल) निवासी भाटापारा नैला के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक सुरेंद्र किरण नशे का आदी था। रोजाना नशे की हालत में घर आया करता था। इसके चलते आए दिन घर में अपने दो बड़े भाई और मां से विवाद किया करता था।

परिजनों के अनुसार रविवार को भी नशे की हालत में घर पहुंचा हुआ था। जिसके बाद विवाद होने पर वह रात को करीब 11 बजे के आस-पास घर से निकल गया और वापस नहीं आया। रात भर नैला रेलवे स्टेशन में रहा। वहीं आज सोमवार को सुबह करीब 8 बजे पुलिस के माध्यम से पता चला की सुरेंद्र ने आत्महत्या की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *