रायपुर,

रायगढ़ जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए जल संचय जन भागीदारी 1.0 पुरस्कार के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर कैटेगरी-03 में 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की है।
यह उपलब्धि कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में मनरेगा टीम, तकनीकी सहायकों, महिला समूहों और ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता से संभव हुई। जिले में अमृत सरोवरों का निर्माण, वर्षा जल संचय और भूजल स्तर संवर्धन जैसे कार्य व्यापक जनसहयोग से संपन्न किए गए। सीईओ जितेंद्र यादव ने कहा कि यह पुरस्कार प्रशासन और समुदाय के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि भविष्य में जल संरक्षण हेतु संरचनाओं का विस्तार और जन-जागरूकता कार्यक्रमों को और गति प्रदान की जाएगी।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…