CG : रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो सट्टा खाईवाल गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कल रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सट्टा रेड कार्रवाई की गई ।

कल शाम थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम फिनाइल उद्योग में छापेमारी कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते दो सट्टा खाईवालों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर विकास अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से वर्तमान में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप के इंग्लैण्ड और इटली के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लिया जा रहा है।

सूचना पर थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्रवाई की, जहां विकास अग्रवाल और उसके साथ मौजूद विनय अग्रवाल फैक्ट्री के एक अलग कमरे में बैठकर तीन मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए।

पूछताछ में आरोपी विकास अग्रवाल ने अपने साथी विनय अग्रवाल और गगन अग्रवाल निवासी खरसिया के साथ मिलकर सट्टा खाईवाल का काम करना स्वीकार किया।

आरोपी विकास अग्रवाल के पास से वन प्लस मोबाइल और एप्पल आईफोन जब्त किया गया, जिनका उपयोग उनके साथी सट्टा संचालक और सट्टा खेलने वालों से संपर्क के लिए किया जा रहा था। उसके पास से सट्टा से प्राप्त ₹2000 नगद भी बरामद किया गया। वहीं आरोपी विनय अग्रवाल के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसमें ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट लॉगइन मिली।

आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। उनका साथी सट्टा संचालक गगन अग्रवाल फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी 1. विकास अग्रवाल उर्फ फून्नु, पिता श्यामसुंदर अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी फ्लैट नं. 110 हिमालया हाईट्स, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ 2. विनय अग्रवाल, पिता बजरंग अग्रवाल, उम्र 49 वर्ष, निवासी सांगीतराई, थाना जूटमिल, रायगढ़ फरार – गगन अग्रवाल

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

10 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

10 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

10 hours ago