रायपुर। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर सुनाई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 2 डिग्री तक तापमान में गिरावट होगी, लेकिन इसके बाद भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा। वहीं दो दिनों के बाद तापमान में फिर से वृद्धि होने की बात भी मौसम विभाग की तरफ से कही गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश की राजधानी रायपुर, दुर्ग, कवर्धा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, बिलासपुर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में यह साफ…
भोपाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) की तस्वीर बदलने…
डिंडौरी मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल डिंडौरी जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में…
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…