छत्तीसगढ़

CG : रायपुर नगर निगम के नए एल्डरमेन अनिल सोनकर ने ली पद की शपथ …

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम में नव नामांकित पार्षद एल्डरमेन अनिल सोनकर ने सोमवार को पद की शपथ ली। रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टर चेंबर में उन्हें ईश्वर के नाम सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौड़, नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पांडेय और निगम सचिव संगीता साहू उपस्थित रहे। अनिल सोनकर ने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण के बाद रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, अपर आयुक्त विनोद पांडेय और सचिव संगीता साहू ने नवनियुक्त एल्डरमेन अनिल सोनकर को बुके भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर निगम अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए एल्डरमेन के अनुभव और सक्रिय भागीदारी से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और नागरिक सुविधाओं के विस्तार में सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…

1 hour ago
दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय रैली,…

1 hour ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन, एबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन, एबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार

रायपुर  महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काई एक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन…

2 hours ago
उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा

उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा

विधानसभा उप निर्वाचन दतिया उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें :…

2 hours ago
CG में बारिश थमते ही खेती पर असर, बोवनी और रोपाई का काम हुआ प्रभावित

CG में बारिश थमते ही खेती पर असर, बोवनी और रोपाई का काम हुआ प्रभावित

राजनांदगांव. जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश थमने के कारण खेती-किसानी की रफ्तार प्रभावित…

2 hours ago