CG : रायपुर प्रेस क्लब द्वारा हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य उत्सव का आयोजन …

रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब ने इस गौरवपूर्ण क्षण को भव्य उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रेस क्लब की कार्यकारिणी द्वारा पूर्व में पारित प्रस्ताव के अनुरूप शुक्रवार को आयोजित बैठक में कार्यक्रम की प्रारंभिक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता दिवस के इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए क्लब द्वारा व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा और योगदान को सम्मान देने हेतु इस आयोजन को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। बैठक में महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु तथा संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेन जांगड़े सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि आयोजन के सफल संचालन के लिए एक अलग आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। साथ ही, कार्यक्रम को भव्य और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित वक्ताओं को आमंत्रित करने पर भी सहमति बनी।

अध्यक्ष मोहन तिवारी ने जानकारी दी कि हिंदी का पहला समाचार पत्र “उदंत मार्तंड” 30 मई 1826 को प्रकाशित हुआ था। वर्ष 2026 में इसके 200 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जिससे 30 मई का दिन समूचे पत्रकारिता जगत के लिए विशेष महत्व रखता है। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह उत्सव हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान और भविष्य पर केंद्रित होगा, जिसमें प्रदेश सहित देशभर के पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में आयोजन से संबंधित प्रारंभिक तैयारियों, विभिन्न समितियों के गठन तथा कार्यकारिणी सदस्यों के मनोनयन पर भी चर्चा की गई। सभी आवश्यक समितियों के गठन को लेकर सहमति बन चुकी है, जिसकी घोषणा शीघ्र की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

4 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

4 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

4 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

4 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

4 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

5 hours ago