रायपुर, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगापुर, लटोरी, हरिपुर और कल्याणपुर का निरीक्षण किया और सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत स्कूली छात्राओं को सायकल वितरण किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें सशक्त बनाना है।
मंत्री राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के माध्यम से न केवल छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण प्रयास किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए हैं। साइकिल वितरण से छात्राओं को विद्यालय जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी उपस्थिति और शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियां लाभान्वित होती है, ताकि वे उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ा सकें। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…