बिलासपुर । सीपत सर्किल के भरुवाडीह परिसर अंतर्गत पोड़ी (अमहापारा) में छापामार कार्रवाई करते हुए बढ़ई को गिरफ्तार किया है। बढ़ई तस्करों से लकड़ी खरीदकर घर पर फर्नीचर बनाकर बेचता था। वन विभाग को बढ़ई के पास सागौन चिरान, बल्ली व निर्माणाधीन दीवान, टेबल भी मिला है। टीम ने रमदा मशीन भी जब्त की है। मुखबिर से सूचना मिली कि गांव में रहने वाला रिखी राम यादव भारी मात्रा में वनोपज रखा है और बिना अनुमति रमदा मशीन भी चला रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस टीम ने दबिश दी।
रिखीराम के घर पर भारी मात्रा में बीजा व सागौन के चिरान, बल्ली, दो एचपी की रमदा मशीन, निर्माणाधीन एक दीवान, एक डेस्क टेबल मिला। उसके पास किसी तरह का दस्तावेज नहीं था। इसलिए टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा मशीन व वनोपज को भी जब्त करने की कार्रवाई की गई। इसके बाद पूछताछ करने में यह बात सामने आई कि वह वनोपज किसी हरी नाम के व्यक्ति से खरीदता है। हरी समूह के साथ जंगल से कटाई कर सप्लाई करता है। उसके खिलाफ भी विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…
रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को मंत्रालय में बंगलुरू बेस्ड जीनानी डॉट एआई…
भोपाल कांग्रेस की सीनियर लीडर और तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव में…