CG : रायपुर में बाइक की लूट …

रायपुर। उरला के कोल्ड स्टोरेज में में हत्या के बाद एक युवक के सिर पर तलवार से हमला कर लूट की भी घटना हो गई। लुटेरे बाइक लुटकर भाग निकले। हमलावरों ने युवक के सिर और पैर में तलवार से हमला किया।घायल युवक का मेकाहारा में इलाज जारी है। उरला पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। चाकूबाजी सिटी कोतवाली इलाके में गणेश मंदिर के पास एक आठवीं के छात्र पर स्कूल के ही 9वीं के छात्र ने चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सभी नाबालिग होने के कारण उनके नाम गोपनीय रखे गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आठवीं के बालक का पूर्व में अपने स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बालकों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद अन्य ने उसे देख लेने की धमकी दी गई थी।

सोमवार को वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद बालक अपने घर जा रहा था, तभी गणेश मंदिर के पास पहले से मौजूद दो बालकों ने उसे रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों ने बालक से विवाद करते हुए गाली-गलौज की तथा मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक बालक ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, वहीं दूसरे ने अपने पास रखे चाकू से पेट पर वार करने का प्रयास किया। बालक द्वारा बचाव करने पर उसके पैर में चोट आई। घटना के बाद दोनों बालक मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल अवस्था में एक बालक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस में धारा 296, 115(2), 109(1), 351(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने दोनों बालकों को अभिरक्षा में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

पांढुर्ना  पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए…

42 minutes ago
छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…

1 hour ago
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री…

1 hour ago
युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल

युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल

युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल भावी जीवन में संवेदना के साथ…

1 hour ago
मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन

मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन

मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन शुजालपुर में ऊर्जीकृत…

2 hours ago
स्वास्थ्य सेवाओं में चमका मुंगेली, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन से बना प्रदेश का मॉडल

स्वास्थ्य सेवाओं में चमका मुंगेली, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन से बना प्रदेश का मॉडल

मुंगेली. कभी मामूली जटिलता वाले मामलों में भी मरीजों को बड़े शहरों के लिए रेफर…

2 hours ago