रायपुर. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में रायपुर-दुर्ग के बीच मेट्रो चलाने को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. वित्त मंत्री ने रायपुर-दुर्ग के बीच मेट्रो निर्माण के लिए सर्वे का काम जल्द शुरू हो सके इसके लिए 5 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है. इसके अलावा बजट में कई प्रमुख घोषणाएं की गई है.
राज्य में 11 करोड़ रुपए के प्रावधान के साथ दो विशेष संग्रहालय तैयार किए जाएंगे, जिससे छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित किया जाएगा.
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि छत्तीसगढ़ में कर्मा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिससे राज्य की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा.
राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए फिल्म सिटी बनाने का प्रावधान किया गया है.
राज्य में फैशन और टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए निफ़्ट (NIFT) इंस्टीट्यूट के निर्माण का बजट में प्रावधान किया गया है.
युवाओं को प्रशिक्षित करने और रोजगार के अवसर देने के लिए 26 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है.
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे पॉलिसी बनाई गई है, जिसमें विशेष रूप से सरगुजा और बस्तर क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है.
खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार सरगुजा और दुर्ग में नए स्टेडियमों का निर्माण करेगी. इसके लिए 10 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है.
कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आवारा कुत्तों के हमले में एक मासूम की…
रायपुर । तत्कालीन मध्यप्रदेश के समय हुए चर्चित 1.86 करोड़ रुपये के हाउसिंग लोन घोटाले…
रायपुर । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के…
कोरबा। जिले के दादर में जगन्नाथ रथ यात्रा मेले के दौरान उस समय हड़कंप मच…
बलरामपुर। हाथी का आतंक देखने को मिला है, जहां हाथी ने शुक्रवार की रात एक…
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का प्रभार संदीप शर्मा को…