रायपुर। जेवर खरीदने सराफा दुकान आई महिला रानी हार समेत 5 लाख के जेवर पहनकर फरार हो गई। टिकरापारा पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार को दोपहर हुई। सराफा व्यवसाई ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवपुरी सतनाम चौक स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्स में दोपहर 3 बजे एक महिला कमलेश्वरी साहू, और पुरुष मेशराम साहू आए।
दोनों ने जेवर खरीदने डिजाइन दिखाने कहा। महिला ने रानी हार,कान की बालियां, अंगूठी, बिछिया पायल पहन कर देखा। और सहेली से पैसे लेकर आतीं हूं कहकर चली गई। जेवरों की कीमत 4.93 लाख रुपए बताई गई है। संचालक दुर्गा प्रसाद सोनी 58 ने रात 10 बजे टिकरापारा थाने में धारा 305 के तहत मामला दर्ज कराया।
भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…