छत्तीसगढ़

CG : रायपुर : 84 लाख की ठगी, लालच में फंसा कारोबारी :

रायपुर। शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने के लालच में कारोबारी ने 84 लाख 63 हजार रुपये गंवा दिए। पीड़ित की शिकायत पर देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-01 देवेंद्र नगर निवासी अविनाश लोखंडे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शेयर मार्केट से संबंधित ब्रोकिंग फर्म संचालित करते हैं। जून 2025 में उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर खुद को निवेश सलाहकार बताने वाले लोगों ने शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश पर अधिक लाभ दिलाने का दावा किया। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने पहले उन्हें एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर खाता खुलवाया और छोटे निवेश से शुरुआत करवाई। कुछ महीनों तक सामान्य ट्रेडिंग कराने के बाद आरोपियों ने प्रीमियम आईपीओ कम कीमत पर उपलब्ध कराने का झांसा दिया। इस दौरान उन्होंने अविनाश लोखंडे और उनके परिचित निवेशकों से विभिन्न बैंक खातों में बड़ी रकम जमा करवाई।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके क्लाइंट्स अमित अग्रवाल, अशोक वर्मा, सौरभ अग्रवाल और श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी आईपीओ खरीदने के लिए सहमति दी थी। इसके बाद विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से कुल 84.63 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। रकम अलग-अलग संस्थाओं और फर्मों के नाम पर संचालित खातों में आरटीजीएस के जरिए जमा कराई गई। अविनाश लोखंडे का आरोप है कि रकम जमा होने के बाद न तो कोई आईपीओ आवंटित किया गया और न ही निवेश की गई राशि वापस मिली। जब उन्होंने संबंधित लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया तो सभी मोबाइल नंबर बंद मिले। जिस एप्लीकेशन के माध्यम से ट्रेडिंग कराई जा रही थी, वह भी काम करना बंद कर गई। इसके बाद उन्हें अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।

kgnews

Recent Posts

CG : अचानक खेत में कब्र देखकर ग्रामीणों के उड़े होश, लापता महिला की गड़ी हुई थी लाश …

CG : अचानक खेत में कब्र देखकर ग्रामीणों के उड़े होश, लापता महिला की गड़ी हुई थी लाश …

धमतरी। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जो बेहद ही हैरान कर देने वाला…

2 minutes ago
CG : महिला तस्कर को छोड़ने सब इंस्पेक्टर ने मांगी रिश्वत, सस्पेंड …

CG : महिला तस्कर को छोड़ने सब इंस्पेक्टर ने मांगी रिश्वत, सस्पेंड …

दुर्ग। जिले में रिश्वत मांगने के मामले में 2 एसआई सस्पेंड हुए हैं। पुरानी भिलाई…

9 minutes ago
राजनांदगांव : गोदाम से साढ़े 4 लाख के अनाज चोरी, मामला दर्ज…

राजनांदगांव : गोदाम से साढ़े 4 लाख के अनाज चोरी, मामला दर्ज…

राजनांदगांव | ममता नगर स्थित एक अनाज गोदाम से करीब साढ़े चार लाख मूल्य का…

11 minutes ago
CG : आसमानी गाज की चपेट में आई महिलाएं, 3 की मौत …

CG : आसमानी गाज की चपेट में आई महिलाएं, 3 की मौत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदलने लगा है और मौसम…

17 minutes ago
राजनांदगांव : राहत के संकेत, बादल छाए, तापमान में गिरावट…

राजनांदगांव : राहत के संकेत, बादल छाए, तापमान में गिरावट…

राजनांदगांव , जून की शुरुआत के साथ राजनांदगांव में गर्मी का असर अभी भी बरकरार…

19 minutes ago
राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सोमनी में लगेगा…

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सोमनी में लगेगा…

राजनांदगांव | जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे…

34 minutes ago