छह राज्यों के उप समूह के लिए छत्तीसगढ़ राज्य नोडल के रूप में है नामित
रायपुर, आयुष मंत्रालय 3 और 4 सितम्बर को राजधानी दिल्ली के सरिता विहार स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय आयुष मिशन और राज्यों में क्षमता निर्माण’ विषयक विभागीय शिखर सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप्राव जाधव करेंगे।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आयुष क्षेत्र की नीतियों, योजनाओं और अनुभवों पर साझा मंच प्रदान करना है। इसमें जमीनी स्तर के सुझावों से लेकर भविष्य की रणनीतियों पर गहन चर्चा की जाएगी। इस पहल के जरिए राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) को और प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया जाएगा।
शिखर सम्मेलन में चौथे मुख्य सचिव स्तरीय सत्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरस्थ नेतृत्व में संबोधित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आयुष क्षेत्र की भावी दिशा और महत्वाकांक्षी योजनाओं पर अपने विचार रखेंगे।
इस सम्मेलन में आयुष व आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ एकीकरण, जनस्वास्थ्य कार्यक्रम, औषधीय पौधों का संवर्द्धन, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा के विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र होंगे। ‘आयुष का आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ एकीकरण’ उप विषय पर छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, ओडिशा, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश को शामिल कर कार्य समूह का गठन होगा। इसके समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश को नोडल राज्य के रूप में नामित किया गया है।
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…
खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे किसान, सोसाइटियों में सुगमता से मिल रहा खाद, मुड़ैसा…
बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…
दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5…
रायपुर. छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) जल्द अपने आईपीओ (Initial Public Offering) लाने की तैयारी…
सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प…