CG : राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन

सांसद नाग 29 अगस्त को करेंगे शुभारंभ

उत्तर बस्तर कांकेर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षानुसार खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा इसी दिवस फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया गया था, जिसके तारतम्य में भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के आयोजन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा उक्त दिवस को सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न प्रकार की खेल संबंधी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, फिट इंडिया शपथ और आउटडोर खेल एवं मनोरंजन आदि शामिल है। इसी तारतम्य में जिला स्तर पर 29 अगस्त को सुबह 11 बजे शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के डोम में शपथ ग्रहण एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग के द्वारा खेल महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।

तदुपरांत आउटडोर खेल एवं मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी ने बताया कि 30 अगस्त को पर प्रातः 11 बजे शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के डोम में खेल से संबंधित विषयों पर वाद-विवाद, फिटनेस टॉक, स्थानीय स्तर पर प्रचलित इनडोर मेम्स इत्यादि पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को जिला स्तरीय ‘संडे ऑन सायकल’ कार्यक्रम के अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन शासकीय नरहरदेव स्कूल के खेल मैदान से पुराना बस स्टैण्ड तक प्रातः  7.30 बजे से आरंभ किया जाएगा।

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त आयोजन को सफल बनाने विद्यालयों, महाविद्यालयों के खिलाड़ियों, एन.सी.सी., एन.एस.एस, रेडक्रॉस सोसायटी के वालिंटियर्स एवं व्यायाम शिक्षकों की उपस्थिति के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

6 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

7 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

7 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

7 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

7 hours ago