छत्तीसगढ़

CG : राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर को

22 और 23 दिसंबर को मॉप-अप दिवस में घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

0 से 5 वर्ष के बच्चों की सुरक्षा हेतु व्यापक तैयारी और जागरूकता अभियान
 
गरियाबंद , जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत दिनांक 21 दिसंबर को पोलियो खुराक पिलाने का आयोजन किया जाएगा, जबकि 22 से 23 दिसंबर को मॉप-अप दिवस के रूप में घर-घर भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि भारत को 27 मार्च 2014 को पोलियो मुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ था और देश पिछले 10 वर्षों से पोलियो मुक्त है, किंतु पड़ोसी देश पाकिस्तान में 39 तथा अफगानिस्तान में 9 पोलियो के मामले सामने आने से संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

इसे ध्यान में रखते हुए जिले में इस अभियान का लक्ष्य वर्ष 2025 में 91 हजार 115 बच्चों का रखा गया है, जबकि वर्ष 2024 में यह उपलब्धि 100 प्रतिशत रही थी। अभियान के सफल संचालन हेतु जिले में 1 जिला वैक्सीन स्टोर एवं 13 कोल्ड चेन प्वाइंट संचालित हैं, साथ ही 2 हजार 114 वैक्सीन कैरियर, 37 कोल्ड बॉक्स, 22 डीप फ्रीजर, आईस लैण्ड रेफ्रिजरेटर 2 लाख 10 हजार 10 तथा 1 लाख 16 हजार वैक्सीन डोज उपलब्ध कराई गई हैं।

अभियान के दौरान 830 बूथों पर 1 हजार 855 टीमों की तैनाती की गई है, जो अनुमानित 1 लाख 34 हजार 370 घरों को कवर करेंगी, वहीं मेला-बाजार में 14, मोबाइल टीम 36 एवं ट्रांजिट टीम 48 की भी व्यवस्था की गई है। अभियान को प्रभावी बनाने हेतु पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में मुनादी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को समय पर खोलने तथा शिक्षा विभाग द्वारा रैली व रंगोली जैसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति

एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति

 जबलपुर  हाई कोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश आनंद पाठक व न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की युगलपीठ ने…

19 minutes ago
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान

भोपाल  नागरिक सेवाओं को सरल, त्वरित और पारदर्शी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस के…

34 minutes ago
MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य

MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास के बीच संतुलन…

49 minutes ago
मध्य प्रदेश में मानसून का असर तेज, भोपाल-इंदौर समेत 36 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून का असर तेज, भोपाल-इंदौर समेत 36 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती के बीच मौसम के मिजाज ने एक बार…

53 minutes ago
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में…

54 minutes ago
टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा

टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा

रायपुर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये…

59 minutes ago