छत्तीसगढ़

CG : रेलवे सुरक्षा बल ने बिछड़े बच्चों को उनके परिवारों से भी मिलाया…

बिलासपुर। यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और मानवीय जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वर्ष 2025 में सख्त और प्रभावी अभियान चलाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विभिन्न विशेष अभियानों के तहत न सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई हुई, बल्कि बिछड़े बच्चों को उनके परिवारों से भी मिलाया गया। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडलों में स्पेशल टास्क टीम और अपराध गुप्तचर शाखा को सक्रिय किया गया। प्रमुख रेलवे स्टेशनों और यात्री गाड़ियों में निगरानी बढ़ाई गई।इसके परिणामस्वरूप वर्ष 2025 में 303 आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित एजेंसियों को सौंपा गया। यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रात्रिकालीन एस्कॉर्टिंग भी लगातार की जा रही है।

अवैध टिकट दलाली के खिलाफ ऑपरेशन उपलब्ध के अंतर्गत आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की। वर्ष 2025 में 277 दलालों की गिरफ्तारी के साथ 62.10 लाख रुपये के टिकट बरामद हुए। इन सभी मामलों में रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। रेलवे परिसरों में घर से बिछड़े बच्चों के लिए ऑपरेशन नन्हे फरिस्ते एक भरोसेमंद सहारा बना है। 2025 में 304 बच्चों को रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से परिजनों को सौंपा गया मानव तस्करी की रोकथाम के लिए ऑपरेशन आहट के तहत सामाजिक संगठनों और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सहयोग से सतत अभियान चलाया गया।

वर्ष 2025 में 7 तस्करों की गिरफ्तारी कर 12 लोगों को तस्करी के चंगुल से मुक्त कराया गया। यह अभियान लगातार जारी है।मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन नारकोस के तहत वर्ष 2025 में 63 मामलों में 78 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इसके अलावा 713.522 किलोग्राम मादक पदार्थ जिसकी अनुमानित 1.70 करोड़ रुपये है, जब्त किए गए। पिछले तीन वर्षों में कुल 5.30 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थों की जब्ती कर 283 आरोपियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएं …

CG : सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएं …

सूरजपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को…

5 minutes ago
CG : वृद्ध दिव्यांग महिला को समाज कल्याण विभाग ने मुहैया करायी व्हील चेयर …

CG : वृद्ध दिव्यांग महिला को समाज कल्याण विभाग ने मुहैया करायी व्हील चेयर …

सूरजपुर । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज…

10 minutes ago
CG : पर्यावरण संरक्षण का मॉडल बना सरजू बांधा मुक्तिधाम …

CG : पर्यावरण संरक्षण का मॉडल बना सरजू बांधा मुक्तिधाम …

रायपुर । कृष्ण मित्र फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर, टिकरापारा…

13 minutes ago
CG : भावना बोहरा ने किया 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का लोकार्पण …

CG : भावना बोहरा ने किया 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का लोकार्पण …

कवर्धा । पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम उड़ियाखुर्द (कारेसरा) में क्षेत्रवासियों की एक और…

26 minutes ago
बस्तर में खरीफ की तैयारियां तेज, मानसून से पहले खेतों में उम्मीदों की बुआई शुरू

बस्तर में खरीफ की तैयारियां तेज, मानसून से पहले खेतों में उम्मीदों की बुआई शुरू

जगदलपुर. बस्तर में खरीफ सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है और खेतों में धान बोआई…

29 minutes ago
CG : 8 साल का इंतजार खत्म, हाईटेक बस स्टैंड से बसों का संचालन 6 जून से …

CG : 8 साल का इंतजार खत्म, हाईटेक बस स्टैंड से बसों का संचालन 6 जून से …

कवर्धा । नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नगरवासियों का 8 वर्ष का…

31 minutes ago