छत्तीसगढ़

CG : बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर नीचे रेलवे पटरी पर गिर पड़े, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान…

बालोद। बालोद जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के रेलवे ब्रिज पर बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट नीचे रेलवे पटरी पर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी के लोको पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर दोनों की जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, रेलवे ब्रिज से गिरने के बाद एक युवक सीधे रेल पटरी पर जा गिरा, जबकि दूसरा पास की नाली में भरे पानी में गिर गया। हादसे में दोनों युवकों के पैर टूट गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

उसी समय उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी आ रही थी। लोको पायलट ने युवकों को नीचे गिरते देखा और बिना देर किए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। ट्रेन कुछ ही दूरी पर रुक गई। इसके बाद लोको पायलट मौके पर पहुंचा, जहां दोनों युवक दर्द से कराहते हुए मदद की गुहार लगा रहे थे।

लोको पायलट के अनुसार, घायल युवक बार-बार कह रहे थे कि “प्लीज उठा दो, मेरे दोनों पैर टूट गए हैं, बाहर निकाल दो, मम्मी को फोन करना है।” इसके बाद लोको पायलट ने तत्काल 112 पर कॉल कर एंबुलेंस की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोको पायलट की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता की जमकर सराहना की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…

7 minutes ago
मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला। फौवारा चौक स्थित जलपान होटल में एक कर्मचारी की लाश मिली है. मृतक का…

11 minutes ago
CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम हरफतराई में उस समय सनसनी फैल गई,…

16 minutes ago
मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’ महिलाओं…

20 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

उत्तर बस्तर कांकेर । उप मुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री साव ने कांकेर…

28 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवरों में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवरों में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान …

अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल…

30 minutes ago