CG : रेलवे स्टेशन में पड़ी लाश को न पुलिस उठा रही थी न प्रशासन …
रायपुर। तिल्दा रेलवे स्टेशन से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एक वृद्ध महिला की मौत के बाद उसका शव घंटों तक खुले में पड़ा रहा, लेकिन कानून की रक्षा का दावा करने वाली तीन-तीन एजेंसियां-आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस—अपने-अपने अधिकार क्षेत्र का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचती रहीं। सवाल यह है कि जब एक बेबस महिला की लाश सम्मान की प्रतीक्षा कर रही थी, तब सिस्टम आखिर किस नियम की किताब पलट रहा था?
तिल्दा रेलवे स्टेशन के टिकट घर के सामने निर्माणाधीन भवन में आज सुबह करीब 5:30 बजे एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना तत्काल रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने को दी गई, लेकिन आरोप है कि कई घंटों तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जब स्थानीय लोगों ने दोबारा रेलवे प्रशासन और आरपीएफ को सूचना दी तो मामला अधिकार क्षेत्र का बताकर जिम्मेदारी टाल दी गई। आरपीएफ ने मेमो भेजकर तिल्दा नेवरा पुलिस को सूचना दे दी, जबकि स्थानीय पुलिस ने इसे रेलवे क्षेत्र का मामला बताते हुए जीआरपी की ओर इशारा कर दिया। नतीजा यह हुआ कि, एक महिला का शव लगभग 7 घंटे तक मौके पर पड़ा रहा और पुलिस विभागों के बीच कागजी कार्रवाई घूमती रही। इस दौरान लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वृद्ध महिला कई दिनों से रात के समय इसी स्थान पर दिखाई देती थी, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
भोपाल राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव एवं सदस्य सुश्री साधना स्थापक ने पुलिस…
रायपुर, राजधानी रायपुर की फाफाडीह स्थित विदेशी मदिरा दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक दर…
भोपाल इंदौर जिले के थाना चन्दन नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
भोपाल "देशभक्ति जनसेवा" के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस प्रदेशभर में नागरिकों…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतर्राष्ट्रीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 शासन की जनकल्याणकारी…