छत्तीसगढ़

CG : रेस्टोरेंट के वेज खाने में मिली नॉनवेज हड्डी

तखतपुर। बिलासपुर के तखतपुर स्थित बग्गा जी रेस्टोरेंट में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां शाकाहारी पनीर के स्टार्टर में हड्डी मिलने से पूरे नगर में चर्चा का विषय बन गया है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. रेस्टोरेंट के संचालक ने इस बात को स्वीकार किया है कि पनीर के स्टार्टर डिश में हड्डी पाया गया है और यह गलती से हुआ है. वहीं खाद्य सुरक्षा निरीक्षक ने जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात एक परिवार डिनर के लिए बग्गा जी रेस्टोरेंट गया था और उन्होंने शाकाहारी पनीर का स्टार्टर ऑर्डर किया था. जब परिवार के सदस्य खाने लगे, तो पनीर के साथ हड्डी का टुकड़ा हाथ में आ गया. इससे परिवार सकते में आ गया और उन्होंने तुरंत रेस्टोरेंट स्टाफ से इसकी शिकायत की. स्टाफ ने गलती स्वीकार की और कस्टमर से माफी मांगते हुए रेस्टोरेंट मालिक को बुलाने की कोशिश की, लेकिन मालिक बाहर थे और फोन पर ही माफी मांगते हुए स्टाफ को जमकर फटकार लगाई।

बग्गा जी रेस्टोरेंट में यह पहली घटना नहीं है. इसके पहले भी इसी परिवार के अन्य सदस्य के साथ भी पूर्व में इस तरह की घटना हो चुकी है. लगभग डेढ़ महीने पहले जब इसी परिवार का एक सदस्य एग करी का ऑर्डर दिया था तो उसमें भी मांस का टुकड़ा मिला था. उस समय भी स्टाफ ने माफी मांग ली थी, जिस पर उस सदस्य ने बात आगे नहीं बढ़ाई थी. लेकिन जब यह घटना उनके साथ दूसरी बार हुई तो उन्होंने इसका छोटा सा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. इस तरह बग्गा जी रेस्टोरेंट की लगातार हो रही लापरवाही सामने आ गई।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

53 minutes ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

1 hour ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

1 hour ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

2 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

2 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

2 hours ago