राजनांदगांव| शहर की बेसबॉल खिलाड़ी सोनल मरकाम का चयन भारतीय बेसबॉल टीम में हुआ है। भारतीय बेसबॉल संघ के सचिव एवं छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के महासचिव मिताली घोष ने बताया कि महिला एशियन बेसबॉल क्वालिफायर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 23 से 29 अप्रैल तक थाईलैंड बैंकॉक में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ियों नेहा यादव और सोनल मरकाम का चयन भारतीय टीम में हुआ है। नेहा यादव बिलासपुर से हैं जबकि सोनल मरकाम राजनांदगांव से हैं। दोनों खिलाड़ियों ने संगरूर पंजाब में आयोजित कोचिंग कैंप में शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की।
दोनों खिलाड़ियों के चयन होने से पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों में एक उत्साह देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों ने भी इस पर हर्ष व्यक्त किया है। डॉ. कैरोलाइन सत्तूर, वरिष्ठ बेसबॉल कोच अख्तर खान, लखन लाल देवांगन, अंकुर रजक, संदीप गाहिरे, योगेंद्र यादव, तरन्नुम खान, गीता यादव, प्राची शर्मा एवं समस्त खिलाड़ियों ने नेहा और सोनल को शुभकामनाएं दी है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…