छत्तीसगढ़

CG : रोकी गई तीन नाबालिगों की शादी

बलौदाबाजार । नाबालिग बच्चों की शादी कराए जाने क़ी सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शादी रुकवाई गई। कलेक्टर दीपक सोनी के  निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी टी. जाटवर के मार्गदर्शन में एक संयुक्त टीम गठित कर जिला बाल संरक्षण इकाई, एकीकृत बाल विकास परियोजना पलारी और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे। टीम ने सिमगा विकासखंड के ग्राम आमाकोनी, भाटापारा विकासखण्ड के ग्राम अकोली एवं गोंगिया में जाकर तीन नाबालिग बच्चों की शादी रुकवाई।

ग्राम आमाकोनी में 14 वर्ष 4 महिने की नाबालिक लड़की की शादी होने वाला था जिसे जिसे समय रहते रोका गया।

अकोली गांव में 15 वर्ष 9 महिने की  नाबालिग लड़की की शादी हो रही थी, जिसे प्रशासन ने विवाह रोक दिया,वही तीसरा मामला ग्राम गोगिया का था, जहां एक 15 वर्ष 7 माह के नाबालिक लड़के के पथरिया मुंगेली के लिए निकल रही बारात को संयुक्त टीम द्वारा रूकवाया गया साथ ही शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की गई एवं घोषणा पत्र में परिजनों से हस्ताक्षर कराया गया जो वैधानिक विवाह की न्यूनतम उम्र से कम थी।

परिजनों को दी गई समझाईश-महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने सभी नाबालिग बच्चों और उनके माता-पिता को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया। टीम ने उन्हें समझाया कि लड़कियों के लिए 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष की उम्र से पहले विवाह कानूनी रूप से अपराध है जो बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की चेतावनी दी गई अधिनियम के अनुसार बाल विवाह करने पर दो वर्ष का कारावास और 1 लाख रूपये का जुर्माना हो सकता है । इसके अलावा विवाह कराने, अनुमति देने, सहयोग करने या इसमें शामिल होने वालो पर भी कार्यवाही का प्रावधान है।

इस कार्रवाई में जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, एकीकृत बाल विकास परियोजना सिमगा, भाटापारा और पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

3 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

3 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

3 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

3 hours ago