छत्तीसगढ़

CG : लकड़ी तस्करों पर कार्रवाई, वन विभाग ने जब्त की गाड़ियां

दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में प्रतिबंधित लकड़ी कौहा की लगातार तस्करी की जा रही है। खेतों से हरे भरे पेड़ों को काटकर इसे आरा मिल में काटकर बेचा जा रहा है। दुर्ग डीएफओ ने इन तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 4 दिन के भीतर 7 गाड़ी लकड़ी जब्त किया है।

दुर्ग डीएफओ चंद्रशेखर शंकर परदेशी ने बताया कि, औरी गांव से कोचियों के जरिए कौहा के हरे भरे पड़े काटकर आरा मिल में खपाया जा रहा है। डीएफओ ने एसडीओ और रेंजर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पाटन की वन विभाग की टीम को अलर्ट किया। पाटन टीम से बीट इंचार्ज गोविंद देशमुख, वेद प्रकाश यादव और वीना साहू सुबह तड़के गाड़ी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

इससे पहले, सोमवार को एक गाड़ी फिर मंगलवार को दो गाड़ी और बुधवार तड़के तीन गाड़ियों को पकड़ा गया। प्लानिक के मुताबिक टीम गुढ़ियारी नहर के पास खड़ी हो गई और लकड़ी लेकर आने वाली गाड़ियों का इंतजार करने लगी। इसी दौरान सभी संदिग्ध गाड़ियों को रोका गया और तलाशी लेने पर उनके अंदर कौहा की लकड़ी का गोला मिला।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

3 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

4 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

4 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

4 hours ago