छत्तीसगढ़

CG : लाइन कटने के बाद मचा हड़कंप, 11 हजार बकायेदारों ने जमा किए 2 करोड़

खैरागढ़ । नवीन जिला खैरागढ-छुईखदान-गंडई में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लगभग दो माह में छुईखदान, गंडई एवं खैरागढ़ उपसंभाग के सभी वितरण केन्द्रों में जारी कार्यवाही में 38638 बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किये गये, बिजली विभाग द्वारा की जा रही ताबातोड़ कार्यवाही के कारण मौके पर ही 11533 बकायेदार उपभोक्ताओं ने 02 लाख 10 हजार रूपए की राशि का भुगतान किया।

गौरतलब है कि बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि पर बिजली बिल के भुगतान के लिए बिल वितरण की व्यवस्था कराई जाती है। उसके बाद बिजली बिल के देयकों के भुगतान में विलंब होने पर बार-बार ध्यान आकृष्ट कराये जाने के बाद भी बिल नहीं पटाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन को काटने की कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के दरमियान विद्यमान सर्विस कनेक्शनों में बायपास एवं हुकिंग कर बिजली चोरी के प्रकरण पाये जाने पर उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।

खैरागढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि खैरागढ-छुईखदान-गंडई जिले में उपसंभाग स्तर पर सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की गठित टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए 38638 उपभोक्ताओं पर 66 लाख 98 हजार रूपए के बकाया राशि के भुगतान नहीं किये जाने पर उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए गये हैं तथा 11533 बकायादार उपभोक्ताओं से 02 करोड़ 10 लाख रूपए की बकाया राशि का भुगतान भी प्राप्त किया गया। ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगें।

उन्होंने बताया कि शासकीय विभागों के लंबित बकाया राशि भुगतान के लिए विभाग प्रमुखों को नोटिस दिया गया है, जिस पर शासकीय विभागों द्वारा बकाया राशि भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को लाइन विच्छेदन से बचने के लिए समय पर बिजली बिल की राशि का भुगतान मोर बिजली ऐप के माध्यम से करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत्त 400 यूनिट तक हॉफ बिजली बिल योजना के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है। राजस्व वसूली के लिए तैनात अधिकारियों द्वारा केंद्र शासन द्वारा संचालित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 300 यूनिट तक फ्री बिजली एवं शासन द्वारा प्रदत्त सब्सिडी बारें में जानकारी भी दी जा रही है। उन्होने बकायादार उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि विद्युत देयकों का भुगतान नियमित रूप से करें ताकि विच्छेदन की कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचा जा सके। बिजली बिल का नियमित भुगतान नहीं करने पर उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ भी नही मिल पायेगा। क्योंकि बिजली का नियमित भुगतान नहीं होने से वे स्वतः अपात्र हो जायेंगें।

kgnews

Recent Posts

AIIMS भोपाल-DRDO की बड़ी साझेदारी, ऊंची चोटियों पर तैनात जवानों की फिटनेस होगी और मजबूत

AIIMS भोपाल-DRDO की बड़ी साझेदारी, ऊंची चोटियों पर तैनात जवानों की फिटनेस होगी और मजबूत

भोपाल  हिमालय की ऊंची चोटियों और ग्लेशियरों पर तैनात सैनिकों के लिए भौगोलिक और मौसम…

39 minutes ago
MP में UCC का बड़ा असर! नाम बदलकर लिव-इन पर रोक, लव जिहाद के मामलों में आएगी कमी

MP में UCC का बड़ा असर! नाम बदलकर लिव-इन पर रोक, लव जिहाद के मामलों में आएगी कमी

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) प्रभावी होने के बाद लव जिहाद के…

50 minutes ago
धमतरी बना प्रदेश का पहला जिला, जहाँ PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा

धमतरी बना प्रदेश का पहला जिला, जहाँ PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा

​रायपुर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने खुद उड़ाया ड्रोन छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र को आधुनिक…

51 minutes ago
MP में स्कूली शिक्षा पर चौंकाने वाला खुलासा, 6 साल में 28 लाख बच्चे गायब, 10 साल में 32 हजार स्कूल बंद

MP में स्कूली शिक्षा पर चौंकाने वाला खुलासा, 6 साल में 28 लाख बच्चे गायब, 10 साल में 32 हजार स्कूल बंद

भोपाल  मध्य प्रदेश में स्कूली शिक्षा के ढांचे और उसकी साख को लेकर बेहद हैरान…

56 minutes ago
EOW पर बड़ा खुलासा! 6 साल में 23 हजार शिकायतें, कोर्ट तक पहुंचीं सिर्फ 8

EOW पर बड़ा खुलासा! 6 साल में 23 हजार शिकायतें, कोर्ट तक पहुंचीं सिर्फ 8

भोपाल  मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक…

1 hour ago
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

11 hours ago