छत्तीसगढ़

CG : लापता छात्र गार्ड की नौकरी करने मिला, पिता की हुई गिरफ्तारी, जानिए क्यों …

बिलासपुर। डा सीवी रमन विश्वविद्यालय कोटा के हॉस्टल से गायब एक छात्र के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आ गई है। दिलचस्प बात यह है कि गायब छात्र नागपुर में गार्ड की नौकरी करता मिला है। जबकि उसके पिता ने छात्र के गायब होने के लिए छात्राओं को जिम्मेदार ठहराया और हत्या हो जाने तक की आशंका व्यक्त कर दी थी। छात्र की सकुशल वापसी के बाद उसके पिता और चाचा की करतूत सामने आ गई है, जो शर्मनाक है। रमन विश्वविद्यालय कोटा का छात्र रोहित कुमार आठ मार्च से बिना बताए हॉस्टल से कहीं चला गया था। इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसके पिता को फोन पर दे दी थी। पिता अमरेंद्र कुमार और चाचा निखिल कुमार गया, उत्तरप्रदेश से कोटा पहुंच गए थे। अपने बेटे के लापता होने पर काफी हंगामा भी मचाया था। एक माह बीतने के बाद छात्र का पता चल गया और उसे नागपुर में गार्ड की नौकरी करते देखा गया।

पुलिस ने यह मामला सुलझा लिया, इसके बाद पिता और चाचा ने छात्राओं से अभद्र व्यवहार किया था, धमकाया था आदि सारे मामले एक के बाद एक सामने आते गए। सबसे हैरत की बात यह है कि अमरेंद्र ने एक छात्रा का वीडियो बनाया और निखिल कुमार ने उससे गंदे- गंदे सवाल किए। यह छात्रा रमन विश्वविद्यालय में पढ़ती भी नहीं है। इन मामलों में बिलासपुर के कोनी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने छात्रा को न केवल धमकाया, बल्कि परिजनों को भी फोन कर डरा दिया। इन्होंने छात्रा का भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी। फिर छात्रा को बिलासपुर में रहने नहीं देने की बात की और रहने के एवज में ही रोज दो हजार रुपये देने का कहा।

घबराई छात्रा रोजाना दो हजार रुपये निखिल कुमार के खाते में भेजती रही। पुलिस ने जांच की तो रकम ट्रांजेक्शन के प्रमाण मिल गए हैं। इतना ही नहीं, छात्रा को मैसेज भेज कर कम पैसे देने की बात भी आरोपियों ने की है। छात्र ने 15 हजार रुपये भेज दिए थे। पुलिस ने माना है कि छात्र के परिजनों ने गंभीर अपराध किया है। इस कारण पूरे सबूत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छात्रा की रिपोर्ट के बाद रमन विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी दूसरी एफआईआर दर्ज करा दी है, इसके बाद जमानती धारा लगने के बाद भी दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

6 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

7 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

7 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

7 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

7 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

7 hours ago