छत्तीसगढ़

CG : लूटेरों के साथ कारोबारी भी गिरफ्तार, लूटे गए जेवरात को खरीदते थे,

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार हो रही लूट की तीन घटनाओं का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। इसके अलावा अंबिकापुर के नजदीक महिला से स्कूटी लूट की घटना में शामिल तीन आरोपितों के साथ लूट के जेवरात खरीदने वाले दो व्यवसायियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपितों में कुनमेरा नवापारा थाना सीतापुर निवासी शिवा उर्फ डेविड (22), ग्राम मेढ़ो थाना सेन्हा जिला लोहरदग्गा झारखंड निवासी लखन उरांव (38) तथा तमता सोनारपारा पत्थलगांव जिला जशपुर निवासी रूपेंद्र श्रीवास (27) शामिल हैं। इनके अलावा लूट के जेवर खरीदने वाले इटकी रांची के रहने वाले सुशील प्रसाद ताम्रकर (46) और पुरानी बस्ती कुनकुरी जशपुर के रहने वाले राजेंद्र सोनी (46) के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। लूट के आरोपितों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कुछ साथी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। सीतापुर क्षेत्र में हथियारबंद नकाबपोशों के द्वारा लूट की घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा था। इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने थाना सीतापुर, थाना बतौली, साइबर सेल, स्पेशल पुलिस टीम से एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर सभी मामलों मे त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

घटनास्थल की जांच, सीसी कैमरों की जांच के बाद पुलिस ने आरोपितों की पहचान सुनिश्चित की। तीन आदतन अपराधियों शिवा उर्फ डेविड एक्का, लखन उरांव और रूपेंद्र श्रीवास की घटनाओं में संलिप्तता की पुष्टि पर सभी को एक-एक कर पकड़ा गया। पूछताछ में इन्होंने इन घटनाओं में शामिल अन्य आरोपितों का नाम भी बताया। लूट के जेवरातों की खरीदी करने वाले व्यवसायियों के संबंध में भी जानकारी दी। इसी आधार पर दो व्यवसायियों को भी पकड़ा गया। तीन आरोपित अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

4 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

4 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

4 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

4 hours ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

4 hours ago