छत्तीसगढ़

CG : लोको पायलट का भूख हड़ताल, ड्यूटी के दौरान अनूठा प्रदर्शन

बिलासपुर। लोको पायलट, सहायक और ट्रेन मैनेजर (गार्ड) की भारी कमी, साथ ही लदान लक्ष्य में निरंतर वृद्धि के कारण रेल कर्मचारियों को पर्याप्त आराम और छुट्टी न मिलने से शारीरिक और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

इसके परिणामस्वरूप गाड़ियों के संचालन में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं और कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके विरोध में 20 फरवरी को सुबह से रनिंग स्टाफ 36 घंटे भूखे रहकर काम करेंगे। रेल प्रशासन की उदासीनता और कर्मचारियों की बढ़ती समस्याओं के चलते ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने 20 फरवरी से एक अनूठा विरोध प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया है।

एसोसिएशन के आह्वान पर रनिंग स्टाफ ने 36 घंटे भूखे रहकर ट्रेन चलाने का फैसला किया है। उनका कहना है कि इस कदम के माध्यम से वे अपनी समस्याओं और रेलवे प्रशासन की अनदेखी को सामने लाना चाहते हैं। संरक्षा मानकों की अनदेखी भी एक गंभीर मुद्दा बन चुकी है।

kgnews

Recent Posts

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

34 minutes ago
CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…

47 minutes ago
CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5…

53 minutes ago
छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) जल्द अपने आईपीओ (Initial Public Offering) लाने की तैयारी…

58 minutes ago
CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प…

1 hour ago