दुर्ग शहर में एक बार फिर महिलाओं के साथ ठगी का बड़ा मामला सामने आया हैं. इस बार आरोपियों ने महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा दिया और बड़ी ठगी कर फरार हो गए. दुर्ग भिलाई शहर में आरोपी ठगी की नई नई तरकीबें खोजते रहते हैं. इसमें महिलाओं और युवाओं को शिकार बनाते हैं. ऐसा ही एक ठगी का मामला दुर्ग के गया नगर में सामने आया है. जहां महिलाओं को पहले लोन दिलाने का झांसा दिया गया उसके बाद पांच महिलाओं से 90 हजार रुपये की ठगी कर ली.
आरोपियों ने समूह ने नाम पर लोन दिलाने का झांसा महिलाओं को दिया. इसके लिए छत्तीसगढ़ मर्यादित ग्रामीण बैंक में बकायदा खाता खुलवाया गया, फिर एक महिला के नाम से उस खाते में 90 हजार रुपए जमा करवाया गया. खाते में रुपये जमा होते ही आरोपी फरार हो गया.
इस मामले में दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव ने बताया कि यह मामला 23 दिसंबर को हुआ था. थाने में मामला 27 दिसंबर को आया है. जिस पर दुर्ग पुलिस गंभीरता से कार्यवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. महिलाओं से आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रहा है. आरोपियों का मोबाइल नंबर ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही उनकी गिरफ्त में होंगे.
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…