लोरमी । लोरमी इलाके में लोमडियों का आतंक थामने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर लोरमी इलाके में लोमड़ी ने 3 ग्रामीणों पर हमला कर दिया है। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया। लगातार लोमड़ी के हमले से वन विभाग में भी हडकंप मच गया है। अब तक एक हफ्ते में ही 15 से ज्यादा ग्रामीणों को लोमड़ी अपना शिकार बना चुका हैं।
दरअसल, यह पूरी घटना एटीआर के बफर क्षेत्र के वनक्षेत्र क्षेत्र डंगनिया का है। जहां पर सरसोहा में लोमड़ी ने 3 ग्रामीणों के ऊपर हमला कर दिया है। वहीं खुड़िया स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज किया गया। घायलों में दो पुरूष और एक महिला का नाम शामिल है। वहीं लोमड़ी के आतंक को देखते हुए वन विभाग की ओर से लोगों को सतर्क करने के लिए मुनादी भी कराई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डंगनिया निवासी नवरंग बैगा सहित 18 लोग मुंगेली न्यायालय गए थे। वहां से वापस लौटने के समय चकदा नाला में रात के पास करीब 8.30 बजे लोमड़ी ने हमला कर दिया। वहीं सुबह जंगल से लकड़ी लेकर लौटने के दौरान मुकेश बैगा को भी घायल कर दिया। जबकि छठी कार्यक्रम से लौट रही महिला को भी खोखरनाला के पास हमला कर घायल कर दिया।
बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…
मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…
कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…
भोपाल आज कई जिलों में बारिश हो रही है। बड़वानी जिले के सेंधवा में हादसा…