छत्तीसगढ़

CG : वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन

जांजगीर-चांपा ।  जिले के समस्त शासकीय, अर्धशासकीय,निजी स्कूलों के वाहनों की चेकिंग एवं वाहन चालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण पुलिस लाईन रक्षित आरक्षित केन्द्र खोखरा भांठा जांजगीर में पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग जांजगीर-चांपा द्वारा कैंप आयोजित किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि कैंप में जिले के सरस्वती शिशु मंदिर नैला जांजगीर, गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल बनारी जांजगीर, जय भारत स्कूल जांजगीर, सरस्वती शिशु मंदिर चांपा, डी.पी.एस. स्कूल चांपा, सरस्वती शिशु मंदिर शिवरीनारायण आदि विभिन्न निजी स्कूलों के 72 स्कूल वाहनों का बैंकिंग किया गया। वाहनों के बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, अग्निशमन, रिफलेक्टर, फस्ट एड बॉक्स, जीपीएस, स्पीड गर्वनर, कैमरा, पैनिक बटन, सीट, जाली, हाई स्क्यूिरिटी नंबर प्लेट, इंडिकेटर, हैड लाईट, हॉर्न, वाहन चालकों के लायसेंस आदि चेक किया गया। चेकिंग के दौरान 09 स्कूल वाहनों में फिटनेस, रिफलेक्टर, अग्निशमन, हाई स्क्यूिरिटी नंबर प्लेट नहीं होने संबंधी त्रुटि पायी गयी, जिस पर परिवहन उड़नदस्ता द्वारा केन्द्रीय मोटरयान नियम के तहत 5900 रुपए चालानी कार्यवाही किया गया। समस्त स्कूल वाहन संचालकों को नियमों के पालन हेतु सख्त हिदायत दी गई है। जिन वाहनों में त्रुटि पायी गयी है। उनके संचालकों को 7 दिवस के भीतर सुधार कर पुनः चेकिंग के लिए वाहन प्रस्तुत करने कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग जांजगीर-चांपा द्वारा वाहन चेकिंग के पश्चात सभी स्कूली वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

स्कूली वाहन चेकिंग कैंप में एडिशनल एस.पी.  उदयन बेहार, जिला परिवहन अधिकारी  गौरव साहू, रक्षित निरीक्षक  प्रदीप जोशी, परिवहन उप निरीक्षक श्रीमति ज्योति उद्देश सहित पुलिस विभाग व परिवहन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देशों के अनुपालन में अवैध खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देशों के अनुपालन में अवैध खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े और स्पष्ट निर्देशों तथा राज्य शासन की जीरो…

12 minutes ago
केंद्रीय कैबिनेट के SARTHAK-PDS फेज-2 निर्णय का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

केंद्रीय कैबिनेट के SARTHAK-PDS फेज-2 निर्णय का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा SARTHAK-PDS…

12 minutes ago
स्टार्टअप्स को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री श्काश्यप

स्टार्टअप्स को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री श्काश्यप

भोपाल  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भोपाल के युवा स्टार्टअप उद्यमी…

12 minutes ago
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सेवा प्रदायगी की दक्षता को करें मजबूत: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सेवा प्रदायगी की दक्षता को करें मजबूत: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता,…

17 minutes ago
सेंधवा में जनशिक्षकों का सामूहिक इस्तीफा, शिक्षा विभाग कि कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सेंधवा में जनशिक्षकों का सामूहिक इस्तीफा, शिक्षा विभाग कि कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बड़वानी बड़वानी जिले के विकासखंड सेंधवा में शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत जनशिक्षकों ने सामूहिक…

17 minutes ago
बहुसंख्यक सांप्रदायिकता ज्यादा खतरनाक” बयान पर घिरे दिग्विजय सिंह, BJP ने बताया हिंदू समाज का अपमान

बहुसंख्यक सांप्रदायिकता ज्यादा खतरनाक” बयान पर घिरे दिग्विजय सिंह, BJP ने बताया हिंदू समाज का अपमान

 भोपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक…

22 minutes ago